रूस के एक उच्च पदाधिकारी का कहना है अमरीका दुनिया में सबसे ज़्यादा जासूसी करने वाला देश है। रूसी पार्लियामेंट दोमा में अन्तर्राष्ट्रीय मुद्दों के कमीशन के प्रमुख इलैक्सी पोशकोफ़ नें अमरीका की ख़ुफ़िया एजेंसियों के माध्यम से दुनिया के विभिन्न देशों के नागरिकों और पदाधिकारियों की टेलीफ़ोनिक कॉल रिकार्ड किये जाने की घटनाओं की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि अमरीका पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा जासूसी करने वाला देश है। इस रूसी पदाधिकारी नें कहा कि दुनिया का कोई भी देश अमरीका की जितनी जासूसी में लिप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि अमरीका का यह दावा है कि सभी देश एक दूसरे की जासूसी करते हैं, निराधार है। रूसी पार्लियामेंट में अन्तर्राष्ट्रीय कमीशन के चेयरमैन पोशकोफ़ नें कहा कि अमरीका की तरह कोई भी देश इतने बड़े स्तर पर न तो जासूसी करता है और नाहि दूसरे देशों के नागरिकों की टेलीफ़ोनिक बातचीत रिकार्ड करता है इसीलिये इस मामले पर जो विवाद सामने आया है वह बहुत ही बड़े स्तर पर है। स्पष्ट रहे कि दुनिया के विभिन्न देशों, यहाँ तक कि फ़्राँस और जर्मनी जैसे अपने समर्थक देशों के विरुद्ध अमरीका की तरफ़ से जासूसी की ख़बरें सामने आने के बाद अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हलचल पैदा हो गई है और दुनिया के बहुत से देश अमरीका के इस क़दम से बहुत नाराज़ हैं। रूस के मीडिया सूत्रों नें ब्रिटेन के गार्डेन अख़बार में छपी रिपोर्ट के हवाले से, सी. आई. ए. के पूर्व कर्मचारी स्नोडेन नें इस अख़बार को उपलब्ध कराई थी, ख़बर दी है कि अमरीका नें दुनिया के 35 देशों के उच्च अधिकारियों और लीडरों के फ़ोन टेप कराए हैं।
26 अक्टूबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 476045
रूसी पार्लियामेंट दोमा में अन्तर्राष्ट्रीय मुद्दों के कमीशन के प्रमुख इलैक्सी पोशकोफ़ नें अमरीका की ख़ुफ़िया एजेंसियों के माध्यम से दुनिया के विभिन्न देशों के नागरिकों और पदाधिकारियों की टेलीफ़ोनिक कॉल रिकार्ड किये जाने की घटनाओं की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि अमरीका पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा जासूसी करने वाला देश है.....